Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में 4 साल के केशव किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा, बच्चे को बेचने की फिराक में थे आरोपी, नाकेबंदी से प्लान फेल; बस स्टैंड पर छोड़कर भागे

जालंधर के पन्नू विहार में 4 वर्षीय केशव किडनैपिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी रजत रत्तु उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बच्चे को बेचने की फिराक में थे, लेकिन शहर में पुलिस की नाकेबंदी के चलते उनकी योजना फेल हो गई। इसके बाद आरोपी बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार है।

Jalandhar News: जालंधर में 4 साल के केशव किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा, बच्चे को बेचने की फिराक में थे आरोपी, नाकेबंदी से प्लान फेल; बस स्टैंड पर छोड़कर भागे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र के पन्नू विहार में 4 वर्षीय केशव के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

डीसीपी आदित्य वारियर ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी बच्चे को बेचने की फिराक में थे। हालांकि, शहर में पुलिस की नाकेबंदी के कारण आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके।

केशव को बस स्टैंड पर छोड़ दिया

पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों को लगा कि वे बच्चे को लेकर आगे नहीं जा पाएंगे तो उन्होंने 4 वर्षीय केशव को बस स्टैंड पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी पुत्र स्वर्गीय रामेश लाल निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को बेचने की योजना के पीछे कौन लोग शामिल थे और आरोपियों का किसी गिरोह से संबंध तो नहीं है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।