Skip to content

Punjab News: अवैध कमर्शियल निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, एक बिल्डिंग को किया सील, दूसरी का काम रुकवाया, नोटिस भेजा

अमृतसर में अवैध कमर्शियल निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। रानी का बाग में शिवाजी पार्क के सामने निर्माण सील किया गया, जबकि छेहरटा बाजार में कुमार गारमेंट की पहली मंजिल का निर्माण रुकवाकर नोटिस जारी किया गया।

Punjab News: अवैध कमर्शियल निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, एक बिल्डिंग को किया सील, दूसरी का काम रुकवाया, नोटिस भेजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर में अवैध रूप से किए जा रहे कमर्शियल निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर एमटीपी और एटीपी की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए एक निर्माण को सील किया, जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

रानी का बाग में अवैध निर्माण सील

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम ने रानी का बाग में शिवाजी पार्क के सामने किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन परिसर को सील कर दिया।

कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर के निर्देशों के तहत की गई। इस दौरान निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही।

पहली मंजिल का निर्माण रुकवाया

नगर निगम की टीम ने छेहरटा बाजार में भी कार्रवाई की। यहां कुमार गारमेंट द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई जा रही पहली मंजिल के निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर निर्माण कार्य बंद करवाने के साथ संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया है।

एमटीपी और एटीपी टीम ने की कार्रवाई

नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर के आदेश के बाद एमटीपी और एटीपी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई करने वाली टीम में सुखदेव वशिष्ठ, विवेक मित्तल, ठाकुर मंगत सिंह, इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह और माधवी शामिल रहे।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध कमर्शियल निर्माण करने वालों में हलचल देखने को मिली है।

अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी

नगर निगम द्वारा शहर में नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण की जांच और कार्रवाई की जा रही है। रानी का बाग और छेहरटा में हुई कार्रवाई के बाद अब निगम की नजर अन्य इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी है।