Skip to content

Punjab News: पंजाब में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, SHO और होमगार्ड जवान रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोट ईसे खां की प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा और उनके गनमैन गुरअवतार सिंह को कथित रिश्वतखोरी के मामले में काबू किया। शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

Punjab News: पंजाब में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, SHO और होमगार्ड जवान रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा (Moga) में विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोट ईसे खां की प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा और उनके गनमैन होमगार्ड जवान गुरअवतार सिंह को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस की कार्रवाई रविवार देर रात करीब 9 बजे जीरा रोड पर की गई। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, नूरपुर हकीमां निवासी राजविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने मोगा विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।

SHO Sunita Bawa.jpg

50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी सुनीता बावा ने एक मामले को रफा-दफा करने के बदले कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच की और ट्रैप लगाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत राजविंदर सिंह 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेकर जीरा रोड स्थित निर्धारित स्थान पर पहुंचा। इस दौरान विजिलेंस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए गनमैन गुरअवतार सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने थाना प्रभारी की कथित भूमिका की जांच के लिए आरोपी से फोन करवाया।

फोन के बाद घर पहुंची विजिलेंस टीम

आरोप है कि फोन पर इंस्पेक्टर सुनीता बावा को बताया गया कि 50 हजार रुपए की रकम दे दी गई है। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें घर आने के लिए कहा गया। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों की टीम उनके घर पहुंची और इंस्पेक्टर सुनीता बावा को भी काबू कर लिया।

फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। मामले में आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।