Skip to content

Transfer Posting News: IPS अधिकारियों के तबादले, CID-EOW-PAC समेत कई विभागों में बदलाव; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Transfer Posting News: IPS अधिकारियों के तबादले, CID-EOW-PAC समेत कई विभागों में बदलाव; देखें पूरी लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। Transfer Posting News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की आधिकारिक वेबसाइट पर IPS अधिकारियों की तैनाती और सेवा संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाता है। ताजा तबादलों में कुछ अधिकारियों को SSAF, PAC, CID, EOW, ATS, सतर्कता अधिष्ठान, क्षेत्रीय अभिसूचना और यातायात निदेशालय जैसे विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

18 IPS अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट

1 डा. सतीश कुमार, IPS-2013 SP, संबद्ध DGP मुख्यालय सेनानायक, 01 वाहिनी SSF, लखनऊ

2 संजीव सुमन, IPS-2014 SP, संबद्ध DGP मुख्यालय SP, UPSISFS, लखनऊ

3 समीर सौरभ, IPS-2016 SP, CID, लखनऊ सेनानायक, 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर

4 आशुतोष द्विवेदी, IPS-2016 SP, APTC, सीतापुर SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या

5 आनन्द कुमार-II, IPS-2017 SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली SP, CID, लखनऊ

6 संजय राय, IPS-2018 SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या SP, EOW, लखनऊ

7 शशि शेखर सिंह SP/ASP, ATS, लखनऊ सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर

8 वंशराज सिंह यादव SP/ASP, CID मुख्यालय सेनानायक, 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज

9 राजकुमार SP/ASP, सुरक्षा, मथुरा SP, सतर्कता अधिष्ठान

10 प्रीतिबाला गुप्ता SP/ASP, ATS, लखनऊ SP, ATS, लखनऊ

11 कमल किशोर SP/ASP, पुलिस मुख्यालय SP, EOW, लखनऊ

12 देवेश कुमार शर्मा SP/ASP, यूपीपीसीएल मुख्यालय SP, खाद्य प्रकोष्ठ, यूपी

13 राहुल मिठास SP/ASP, तकनीकी सेवाएं SP, तकनीकी सेवाएं

14 डा. कृष्ण गोपाल सेनानायक/उपसेनानायक, 05वीं वाहिनी SSF, सहारनपुर SP, PTC, मुरादाबाद

15 शोएब इकबाल SP/ASP, ACO मुख्यालय SP, यातायात निदेशालय, यूपी

16 पवित्र मोहन त्रिपाठी SP/ASP, EOW मुख्यालय SP, RTC, चुनार, मिर्जापुर

17 आलोक कुमार शर्मा SP/ASP, सतर्कता अधिष्ठान SP, सतर्कता अधिष्ठान

18 महेश सिंह अत्रि SP/ASP, PTS, मुरादाबाद SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली

CID, EOW और PAC में भी बदलाव

तबादला सूची में CID और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में भी बदलाव किया गया है। समीर सौरभ को CID से हटाकर 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है, जबकि आनन्द कुमार-II को CID लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

इसी तरह संजय राय को EOW लखनऊ में SP की जिम्मेदारी दी गई है। कमल किशोर को भी EOW लखनऊ में तैनात किया गया है।

SSF और PAC में नई तैनाती

डा. सतीश कुमार को 01 वाहिनी SSF, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। वहीं वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज और शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

ATS, सतर्कता और यातायात विभाग में भी फेरबदल

प्रीतिबाला गुप्ता की तैनाती SP ATS, लखनऊ के पद पर की गई है। राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान में SP की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा शोएब इकबाल को SP यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ और डा. कृष्ण गोपाल को PTC मुरादाबाद में नई जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर अधिकारियों की पोस्टिंग और विभागीय आदेशों का रिकॉर्ड उपलब्ध है।