Skip to content

IPS Officers Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए विभिन्न पुलिस इकाइयों में नई तैनाती दी है। यहां देखें सभी अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

IPS Officers Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। IPS Offiocers Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन अधिकारियों को एसएसएफ, पीएसी, सीआईडी, एटीएस, ईओडब्ल्यू, सतर्कता अधिष्ठान, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना समेत विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डा. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है, जबकि संजीव सुमन को यूपीएसआईएसएफएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक, आशुतोष द्विवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या और आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

संजय राय को ईओडब्ल्यू, लखनऊ, शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज भेजा गया है।

वहीं राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस, लखनऊ और कमल किशोर को ईओडब्ल्यू, लखनऊ में नई जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ, राहुल मिठास को तकनीकी सेवाएं, डा. कृष्ण गोपाल को पीटीसी मुरादाबाद तथा शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में तैनाती दी गई है।

18 IPS अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट

अधिकारी

नई तैनाती

डा. सतीश कुमार

सेनानायक, 01 वाहिनी SSF, लखनऊ

संजीव सुमन

SP, UPSISFS, लखनऊ

समीर सौरभ

सेनानायक, 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर

आशुतोष द्विवेदी

SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या

आनन्द कुमार-II

SP, CID, लखनऊ

संजय राय

SP, EOW, लखनऊ

शशि शेखर सिंह

सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर

वंशराज सिंह यादव

सेनानायक, 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज

राजकुमार

SP, सतर्कता अधिष्ठान

प्रीतिबाला गुप्ता

SP, ATS, लखनऊ

कमल किशोर

SP, EOW, लखनऊ

देवेश कुमार शर्मा

SP, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश

राहुल मिठास

SP, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ

डा. कृष्ण गोपाल

SP, PTC, मुरादाबाद

शोएब इकबाल

SP, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश

पवित्र मोहन त्रिपाठी

SP, RTC, चुनार, मिर्जापुर

आलोक कुमार शर्मा

SP, सतर्कता अधिष्ठान

महेश सिंह अत्रि

SP, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली