Skip to content

Punjab News: पैस्को ने पिछले एक वर्ष में 5,000 से अधिक नौकरियां प्रदान कीं: मोहिंदर भगत

पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन के आज मनाए जा रहे 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज, 10 अक्टूबर को पैस्को के सभी कर्मचारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

Punjab News: पैस्को ने पिछले एक वर्ष में 5,000 से अधिक नौकरियां प्रदान कीं: मोहिंदर भगत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के आज मनाए जा रहे 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज, 10 अक्टूबर को पैस्को के सभी कर्मचारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री ने पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) और कॉरपोरेशन के सभी कर्मचारियों द्वारा राज्य के लिए समर्पित भाव से दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

5,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की

भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पैस्को ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और पिछले एक वर्ष के दौरान 5,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

उन्होंने पैस्को के सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पैस्को को मजबूत बनाने तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कल्याण और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।