Skip to content

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरबख्श सिंह को 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरबख्श सिंह को 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला फरीदकोट के गांव घुगियाणा के एक निवासी की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

80,000 रुपये की और रिश्वत मांगी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी एएसआई गुरबख्श सिंह उसके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने के बदले पहले ही 40,000 रुपये रिश्वत ले चुका था। इस संबंध में आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज मामले को समाप्त करने के लिए उससे 80,000 रुपये की और रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी एएसआई गुरबख्श सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।