Punjab News: पशु पालन मंत्री अगले हफ़्ते वैटरनरी डाक्टरों को साथ लेकर वित्त मंत्री के साथ करेंगे पैनल मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के वैटरनरी डाक्टरों को पे पैरिटी बहाल कराने का भरोसा दिया। अपनी सरकारी रिहायश में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ वैटस फार पे पैरिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग के दौरान स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जहाँ वैटरनरी डाक्टरों के वेतन में असमानता को दूर करने की माँग के साथ सहमति जताई।

वहीं अगले हफ़्ते वैटरनरी डाक्टरों को साथ लेकर इस माँग सम्बन्धी वित्त मंत्री के साथ पैनल मीटिंग करवाने के लिए भी कहा। स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार मुलाजिमों की जायज़ माँगों को पहल के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

एक्शन कमेटी के कनवीनर डॉ. रजिन्दर सिंह, को-कनवीनर डॉ. गुरचरन सिंह ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान वैटरनरी डाक्टरों की मेडिकल अधिकारियों के समान पिछले 45 साल से चली आ रही पे पैरिटी तोड़ दी गई थी जिसमें वैटरनरी अफसरों का एंट्री स्केल 56100 से घटाकर 47600 कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के को-कनवीनर डॉ. कंवरअनूप कलेर, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. माजिद आज़ाद, डॉ. गुरदीप कलेर, मीडिया इंचार्ज डॉ. गुरिन्दर सिंह वालिया एवं डॉ. परमपाल सिंह, पटियाला ज़ोन के ऑर्गेनाईज़र डॉ. सरबदीप सिंह और सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. अकशप्रीत सिंह शामिल थे।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *