Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पर्व पर न करें ये गलतियां, ना पहने इस रंग के वस्त्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2024 Niyam: रक्षाबंधन के पर्व का भाई और बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह दिन भाई और बहन (Brother- Sister) के लिए खास माना जाता है। इस त्योहार को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

हर साल श्रावण पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को है। इस अवसर पर भाई और बहन को विशेष नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। ऐसा न करने से किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

raksha-bandhan 2024

टूटे हुए चावल का प्रयोग न करें

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहन अपने भाई को राखी समय बांधते समय भाई को टीका करती हैं और अक्षत (चावल) भी लगाती हैं। लेकिन इस बात का विशेष बात ध्यान रखें कि अक्षत टूटे हुए नहीं होने चाहिए। टूटे हुए चावल को प्रयोग करना अशुभ माना जाता है।

3 गांठ अवश्य बांधें

इसके अलावा राखी बांधते समय विशेष बात का ध्यान रखें कि राखी को 3 गांठ अवश्य बांधें। इसका संबंध देवी-देवताओं से माना जाता हैं। धार्मिक मान्यता है कि तीन गांठ भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित है।

शुभ मुहूर्त में राखी बांधे

इस खास दिन पर बहन अपने भाई को शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधे। वर्ष 2024 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा, तो शुभ समय में अपने भाई को राखी बांधे। अगर आप शुभ समय में राखी नहीं बांधते हैं, तो ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

raksha-bandhan 2024
raksha-bandhan 2024

सिर को जरूर ढके

सनातन धर्म पूजा-पाठ के दौरान सिर ढका जाता है। अगर आप रक्षा बंधन पर राखी बांधते समय भाई और बहन अपने सिर को कपड़े से ढके, क्योंकि राखी बांधते समय भाई और बहन भगवान से एक-दूसरे से लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना करते हैं।

clothes
clothes

इस तरह के कपड़े न पहनें

अगर आप रक्षाबंधन के दिन काले रंग के वस्त्र धारण करते हैं, तो इस तरह की गलती भूलकर भी न करें, क्योंकि काले रंग के वस्त्र को पूजा-पाठ के दौरान धारण करना अशुभ माना जाता है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *