Skip to content

Aaj ka Panchang: आज है शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, लक्ष्मी नारायण जी की करें पूजा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 02 January 2025: आज 02 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है गुरुवार। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी गुरुवार (Thursday) 02 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। अतः प्रातः काल से मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

विवाहित महिलाएं एवं कुंवारी लड़कियां मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए गुरुवार का व्रत कर रही हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख एवं सौभाग्य में वृद्धि होती है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हर्षण एवं रवि योग का संयोग बन रहा है।

Lord Vishnu Ji
Lord Vishnu Ji

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 02 January 2025)

इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट पर
  • चंद्रोदय- रात 09 बजकर 16 मिनट पर
  • चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 04 मिनट पर
Lord Vishnu
Lord Vishnu

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 01 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक
  • दिशा शूल - उत्तर
Lord Vishnu
Lord Vishnu

उत्तमबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन