Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज करें हनुमान जी की पूजा, सभी दुख होंगे दूर, जाने आज का पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 21 January 2025: आज 21 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) को समर्पित माना जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत और पूजा-अर्चना करने से साधक को कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस तिथि पर कई तरह के शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग (today tithi) और शुभ-अशुभ योग के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 January 2025)

  • माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त - दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर
  • नक्षत्र - चित्रा
  • वार - मंगलवार
  • ऋतु - शिशिर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 56 मिनट पर
  • चंद्रोदय - रात्रि 12 बजकर 35 मिनट से
  • चन्द्रास्त - सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर
  • चन्द्र राशि - कन्या

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 22 जनवरी रात 12 बजकर 59 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक
  • अमृत काल - दोपहर 04 बजकर 23 मिनट से शाम 06 बजकर 11 मिनट तक
  • द्विपुष्कर योग - सुबह 07 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से दोपहर 04 बजकर 36 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से सुबह 01 बजकर 56 मिनट तक
  • अडाल योग - सुबह 07 बजकर 14 मिनट से रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक
  • दिशा शूल - उत्तर
Lord Hanuman
Lord Hanuman

उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलम

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

Watch on Daily Samvad