Skip to content

Holiday News: पंजाब में 27 जनवरी तक सभी छुट्टियां रद्द, जाने वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के डीजीपी (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav, IPS) ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां (Holiday) 27 जनवरी तक रद्द कर दी है। दरअसल गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में शुरू हुआ इमीग्रेशन प्रोग्राम, PR के लिए इन्विटेशन मांगे गए

यह आदेश पंजाब (Punjab) पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जारी किए गए हैं। जिसमें डीजीपी यादव ने कहा- 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसे लेकर आईजी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

26 जनवरी को कई जिलों में प्रोग्राम

उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी पुलिसकर्मी को 27 जनवरी तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 24 घंटे मुस्तैद रहेगी।

जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर के कार्यक्रम होंगे। जिसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में किया जाएगा।

मंत्री फहराएंगे तिरंगा

सभी जगहों पर कई न कोई बड़ा नेता पहुंचेगा और तिरंगा झंडा फहराएगा। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा ये फैसला लिया गया है।

Watch on Daily Samvad