Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में गृह मंत्री का विरोध, बेरी बोले- संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास; जाने क्या है पूरा मामला

Jalandhar News: जालंधर में गृह मंत्री का विरोध, बेरी बोले- संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास; जाने क्या है पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा। दरअसल, पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में डॉक्टर बाबा साहिब अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धरना दिया। यह धरना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के उस बयान को लेकर दिया गया जिसमें उन्होंने डॉक्टर बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

कांग्रेस के जालंधर जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी के नेतृत्व में डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया जहां भाजपा (BJP) के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूर्व विधायक और कांग्रेस जालंधर के जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरिंदर कौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा को दलित विरोधी बताया।

Protest against Home Minister Amit Shah in Jalandhar
Protest against Home Minister Amit Shah in Jalandhar

संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास- बेरी

जिलाध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा- मोदी सरकार और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में अगर भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करती है तो आने वाले दिनों में अगर हमें भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

Rajinder Beri Congress
Rajinder Beri Congress

अमित शाह ने दलितों का अपमान किया

नेता सुरिंदर कौर ने कहा- गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी दलितों का अपमान है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। देश की कार्यशैली डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा चलाए गए संविधान के अनुसार चलती है।

लेकिन भाजपा सरकार शायद भूल गई है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉ. बीआर अंबेडकर के संविधान की शपथ लेकर पूरा किया जाता है। आज उन्हीं बाबा साहब के बारे में गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। भाजपा सरकार देश में धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की अपनी नीति में कभी सफल नहीं होगी।

Watch on Daily Samvad