Punjab News: शहर में एक घंटे में 4 बड़ी लूट, पुलिस ने पूरे जिले को किया सील, भारी पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब (Punjab)में लुटेरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला मोगा (Moga) जिले के कोट ईसे खा कस्बे के गांव माहल से सामने आया है। यहां दिनदहाड़े लुटेरों द्वारा एनआरआई (NRI) की कार को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक गांव माहल के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एनआरआई गुरमीत सिंह की कार छीन ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि इन आरोपियों ने कोट ईसे खां में एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की है। इसके साथ ही उन्होंने मुदकी में आढ़ती से तीन लाख रुपए लूटे हैं।

पैट्रोल पंप भी लूटा

वारदात के दौरान पुलिस से भागते हुए उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और उन्होंने सामने से आ रही एनआरआई की कार छीन ली। इसके अलावा लुटेरों ने उससे ढाई तोले सोना, 7 तोला चांदी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये की लूट की है। उन्होंने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए मोगा में अलर्ट जारी किया गया है और शहर को सील किया गया है।

उक्त लुटेरे आई 20 कार में आए थे। उनकी कार गांव के गेट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान जब गुरमीत सिंह वहां से गुजरने लगा तो उक्त पांच लुटेरों ने बंदूक की नोक पर उनकी कार छीन ली और फरार हो गए।

पुलिस ने किया इलाका सील

पता चला है कि लुटेरों ने यह आई-20 कार सुभानपुर के एक मैकेनिक से छीनी थी और इन आरोपियों ने फिरोजपुर-मोगा जिले में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *