Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज है गणेश जयंती, भगवान गणेश जी की करें पूजा, जाने पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 01 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 01 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2025) को भगवान गणेश के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इस दिन को काफी महत्व दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर दुर्लभ शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें गणेश जी की आराधना करने से साधक को शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। ऐसे में आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) और आज बन रहे (today tithi) शुभ-अशुभ योग के बारे में।

Ganesh Ji
Ganesh Ji

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 01 February 2025)

  • माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त - सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर
  • नक्षत्र - पूर्वाभाद्रपद
  • वार - शनिवार
  • ऋतु - शिशिर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
  • चंद्रोदय - सुबह 09 बजकर 05 मिनट से
  • चन्द्रास्त - रात 09 बजकर 10 मिनट पर
  • चन्द्र राशि - कुंभ
lord Lakshmi Ganesh Puja
Lord Lakshmi Ganesh Puja

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 58 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 02 फरवरी देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक
  • अमृत काल - शाम 07 बजकर 06 मिनट से रात 08 बजकर 36 मिनट तक
  • रवि योग - सुबह 07 बजकर 09 मिनट से 02 फरवरी रात 02 बजकर 33 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 09 बजकर 55 मिनट से सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 08 बजकर 37 मिनट तक
  • भद्रा - रात 10 बजकर 26 मिनट से 02 फरवरी सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक
  • पंचक - पूरे दिन
  • दिशा शूल - पूर्व

उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

उत्तम चन्द्रबलम

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

Watch on Daily Samvad