Skip to content

Aaj Ka Panchang: आज है जया एकादशी, व्रत रखें और भगवान विष्णु जी की करें पूजा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 08 February 2025: आज 08 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 08 फरवरी को है। इस तिथि पर जया एकादशी व्रत किया जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

धार्मिक मान्यता है कि जया एकादशी व्रत करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। जया एकादशी तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

Lord Vishnu Ji
Lord Vishnu Ji

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 08 February 2025)

जया एकादशी 2025 व्रत पारण का टाइम (Jaya Ekadashi 2025 Vrat Paran Time) - पंचांग के अनुसार, जया एकादशी व्रत पारण करने का शुभ मुहूर्त 09 फरवरी को सुबह 07 बजकर 04 मिनट से लेकर 09 बजकर 17 मिनट तक है। इस दौरान जया एकादशी व्रत पारण कर विशेष चीजों का दान अवश्य करें।

सूर्योदव एवं सूर्यास्त

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर
  • चंद्रास्त- 09 फरवरी को सुबह 04 बजकर 44 मिनट पर
  • वार - शनिवार
  • ऋतु - शिशिर
Lord Vishnu
Lord Vishnu

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 03 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहुकाल - सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 05 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट तक
  • दिशा शूल - पूर्व
Lord Vishnu
Lord Vishnu

उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलम

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

Watch on Daily Samvad