Skip to content

Accident News: पंजाब में छात्रों से भरी गाड़ी के साथ बड़ा हादसा, बच्चों में मची चीख-पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, खन्ना। Accident News: पंजाब (Punjab) के खन्ना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खन्ना में स्कूली छात्रों की कार के साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसके कारण बच्चों में चीख पुकार मच गई है।

ह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

मिली जानकारी के मुताबिक खन्ना में बीजा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। यहां एक स्कूली छात्र की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 छात्र घायल हो गए है जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क पर संतुलन बिगड़ने से पलटी कार

वहीं गंभीर रूप से घायल छात्रों की पहचान नवनूर सिंह जरगारी और हरजोत सिंह घुडानी खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा सभी छात्र बीजा के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं और विदाई पार्टी से घर लौट रहे थे। सड़क पर संतुलन बिगड़ने के कारण कार पहले फुटपाथ पर गई और फिर खेतों में पलट गई।

Watch on Daily Samvad