Skip to content

America News: अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप का नया नियम, पंजाबियों को होगी भारी मुसीबत

Donald Trump
Donald Trump
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका (America) में ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। वे अब उन सभी लोगों के लिए एक रजिस्ट्री कार्यालय बनाने जा रहे हैं जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

ऐसे हर व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्हें अपनी उंगलियों के निशान और पता बताना होगा। ऐसा न करने पर जुर्माना या मुकदमा चलाया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक यह पंजीकरण प्रक्रिया 14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों पर लागू होगी।

पंजीकरण न करवाने पर होगा जुर्माना

बताया जा रहा है कि पंजीकरण न कराना एक अपराध होगा और इसके परिणामस्वरूप जुर्माना या कारावास हो सकता है। वहीं अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं की वेबसाइट ने कहा कि वह जल्द ही पंजीकरण के लिए फॉर्म तैयार करेगी।

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने कहा कि जो लोग आगे नहीं आएंगे उन्हें जुर्माना या कारावास का सामना करना पड़ सकता है।

Watch on Daily Samvad