Skip to content

Bhagwant Mann: पंजाब में CM को लेकर हुआ बड़ा फैसला, भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

Bhagwant Mann: पंजाब में CM को लेकर हुआ बड़ा फैसला, भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bhagwant Mann: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और विधायकों की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की दिल्ली स्थित पंजाब CM के कपूरथला हाउस में हुई यह मीटिंग आधे घंटे चली। मीटिंग में दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- ''हमने दिल्ली में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। पैसा, बेइमानी और गुंडागर्दी से कोई जीत भी गया तो अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हमें और मजबूत होकर अगला इलेक्शन लड़ना है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट जारी रहेगा

केजरीवाल ने विधायकों को एकजुट रहकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख काम करने को कहा। पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब को ऐसा मॉडल स्टेट बना देंगे कि इसे पूरा देश देखेगा। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच जो नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट हुआ था, वह एग्रीमेंट जारी रहेगा।

दिल्ली चुनाव में गुंडागर्दी-पैसा चला

मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा- ''दिल्ली चुनाव में गुंडागर्दी और पैसा चला। हमें हर घंटे चुनाव आयोग के पास जाना पड़ा। उन्हें बताना पड़ता था कि जैकेट बांट रहे हैं, पैसा बांट रहे हैं।'

पंजाब कांग्रेस पौने 3 साल से बोल रही

भगवंत मान ने कांग्रेस के विधायकों के पार्टी बदलने और अरविंद केजरीवाल के पंजाब का CM बनने की कोशिश के आरोप पर हंसते हुए कहा- ''विपक्ष पौने 3 साल से ऐसा बोल रहा है। उनसे पूछ लो, दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? वह तो शुरू से कह रहे हैं कि 30 आ रहे हैं, 40 आ रहे हैं। हमने अपने खून पसीने से पार्टी बनाई है। इन्हें बोलने दो। उनके पास पार्टियां बदलने का कल्चर है। हमारे यहां ऐसा नहीं है।

CM नहीं बदलेगा

इस मीटिंग के शुरू होने से पहले AAP के विधायकों ने साफ कर दिया था कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा नहीं बताया गया था। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा।

Watch on Daily Samvad