Skip to content

Budget 2025: अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाएगा आम बजट - सुशील रिंकू

Budget 2025: अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाएगा आम बजट - सुशील रिंकू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Budget 2025: भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sudhil Rinku) ने केंद्रीय बजट 2025-26 की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने खासतौर पर गरीब, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, जो उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

मील का पत्थर साबित होगा

इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुशील रिंकू ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ब्याज मुक्त लोन

उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को शक्ति देने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। इस बजट से अर्थव्यवस्था को पंख लगेंगे। राज्यों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।

Budget 2025 News

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। किसानों, मछुआरों, मथली पालन और डेयरी किसानों को पांच लाख तक कर्ज, सस्ते ब्याज पर किसानों को कर्ज, कपास प्रोडक्शन मिशन, सब्जी, फल की पैदावार बढ़ाने पर बल और आंगनबाड़ी 2.0 प्रोग्राम का ऐलान गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा।

Watch on Daily Samvad