Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलीबारी के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फायरिंग के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhaian) से सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के मोती नगर इलाके में फायरिंग हुई है। किसी पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

अस्पताल में भर्ती घायल

इसके साथ ही एक युवक इसमें घायल हुआ है जिसको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल अमित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के पास खड़ा बातें कर रहा था।

आरोपी फायर कर हुए फरार

इस दौरान उक्त आरोपी वहां पर आए और उस पर फायरिंग कर दी। जोकि गोली उसकी छाती पर लगी। इसके साथ आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ित के बयानों के आधार पर ममले दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी राजू, रिहान, ट्ल्लू, लक्की और उनके छह अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर उनकी जांच करना शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad