Skip to content

Jalandhar News: कैंट विधासभा में 2027 को कांग्रेस-आप का अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा-अशोक सरीन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा (BJP) की तरफ कैंट विधानसभा इलाके मे तेजी से लोगों का रुझान वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। जिसका उदाहरण लोकसभा चुनावों मे भाजपा के लिए मिला क्योंकि 2022 मे क़रीब 15 हजार वोट लेने वाली भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों मे करीब 30 हजार वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जिसके बाद अब भाजपा कार्यकर्ता अपनी जमीन को ठोस तरीके से मजबूत कर हर घर तक पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत हर वार्ड, हर बूथ पर अपनी इकाई को बनाने के काम पर आपस मे बूथों को बांट कर एकजुट होकर काम पर लग गए है।

इसी काम को बढ़ाने के लिए भाजपा जालंधर शहरी के मंडल-15 की विशेष बैठक आज भाजपा नेता मट्टू कोहली के गुरु तेग बहादुर एक्सटेंशन इलाके मे उनके निवास स्थान पर प्रमुख कार्यकर्ता की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से कैंट विधानसभा प्रभारी जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट), मंडल चुनाव अधिकारी किशन लाल शर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी प्रमुख कार्यकर्ता से अपील करते हुए अशोक सरीन हिक्की ने कहा आज सारे पंजाबी भाजपा मे अपने-अपने परिवार के हर बच्चे हर सदस्य का भविष्य सुरक्षित देख रहे है। क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रस ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, व्यापारी को तरक्की के साधन देने के सिर्फ़ झूठे वादे किए और इलाके मे विकास करवाने के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार कर जनता को गुमराह करने का काम किया है।

सरीन ने वर्करों का मनोबल बढ़ाते हुए बोला कि 2027 मे कैंट विधासभाइलाके में सभी भाजपा समर्थकों, सहयोगियों एवं वर्करों की एकजुटता से हर इलाके में कांग्रेस- आप का अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा। जिसको लेकर हमें आज से ही विधानसभा चुनावी की तैयारी के लिए भाजपा संगठन को मजबूत कर हर वोटर तक संपर्क करना होगा। इसीलिए हर बूथ पर भाजपा मजबूत करना हम सब भाजपा वर्करों की जिम्मेवारी है।

जिसको हम सब मिलकर निजी स्वार्थ त्याग कर मजबूत करेंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए हर इलाके में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता को कार्य दे दिया गया है। वहीं किशनलाल शर्मा ने अपनी बात रखते हुए बोला कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे देश के सभी राज्यों में भाजपा सरकार बनी और भाजपा शासित राज्यों के लोगों की सुरक्षा, सुविधा को यकीनी बन भाजपा ने नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों को तरक्की रोजगार के साधन देकर हर राज्य में विकास कर नई मिसाल पैदा की और सरकारी कर्मचारीयों को भी अपने साथ जोड़ने मे कामयाबी हासिल की है।

किशनलाल शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करके संकल्प दिला कि हर वर्ग के हर व्यक्ति तक संपर्क कर भाजपा से जोड़ने का निवेदन किया। इस बैठक में सुनील गुप्ता, समीर धवन, विनोद धीर, रेशम लाल, सी.पी पूरी, विक्रांत मदान, दीपाली बागड़िया समेत प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Watch on Daily Samvad