Skip to content

Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, पिस्तौल के साथ नाबालिग छात्र गिरफ्तार; मामला उड़ा देगा होश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस (Jalandhar Commissionerate Police) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नाबालिग से कुल 10 देसी पिस्तौल (Desi Pistol) बरामद की गई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लोगों को देसी पिस्तौल सप्लाई करने के लिए इलाके में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर घास मंडी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग कोट मोहल्ला का रहने वाला है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Recovered guns and items.
Recovered guns and items.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई गिरफ्तारी

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल सेल के इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि शहर का एक युवक अवैध देसी कट्टे बनाने का धंधा करता है और वह शहर में इसकी सप्लाई करता है। उक्त सूचना के आधार पर नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जालंधर के कोट मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लंबे समय से इस धंधे में संलिप्त है। उसके आगे-पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है।

JCP Sandeep Sharma and Special Cell in-charge Ravinder Kumar giving information about the arrested accused.
JCP Sandeep Sharma and Special Cell in-charge Ravinder Kumar giving information about the arrested accused.

आरोपियों से पिस्तौल और मशीनें बरामद

इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया- पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल (कट्टा), एक लोहा काटने वाली मशीन, एक ड्रिल मशीन, पिस्तौल बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण और बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा बरामद की है। पुलिस की जानकारी के अनुसार लड़का पिस्तौल बनाने की ट्रेनिंग ऑनलाइन ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

Watch on Daily Samvad