Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में कर्नाटक पुलिस की Raid, जाने क्या है मामला

Jalandhar News: जालंधर में कर्नाटक पुलिस की Raid, जाने क्या है मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में कर्नाटक पुलिस ने रेड की है। कर्नाटक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कर्नाटक पुलिस अपने साथ ले गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड कर्नाटक में पिछले माह 16 जनवरी को बिंदर एरिया में 93 लाख रुपए से भरी कैश वैन लूटने के मामले में की गई है।

पुलिस युवक को ले गई साथ

बता दे कि ये रेड थाना डिवीजन नंबर-1 के एरिया में पड़ते डीएवी कॉलेज की नहर के पास की गई थी। पुलिस ने पहले एक घर के अंदर युवक से पूछताछ की और फिर पुलिस उक्त युवक को अपने साथ ले गई है।

कर्नाटक लूट की सीसीटीवी फुटेज

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले आलोक कुमार उर्फ आशुतोष और अमन कुमार ने एक साथ मिलकर बीते 16 जनवरी को कर्नाटक में एसबीआई बैंक की कैश वैन को घेर कर मिर्ची पाउडर आंख में झोंक दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

इस सारे घटनाक्रम में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरा व्यक्ति घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। ये लूट करीब 93 लाख रुपए की थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। इसी के तहत आज पुलिस ने जालंधर में रेड की है।

Watch on Daily Samvad