Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में हो रहे कामों की ग्राउंड रियलिटी चेक करेंगे मेयर, निगम हाउस की बैठक की तैयारी शुरु

Jalandhar News: जालंधर में हो रहे कामों की ग्राउंड रियलिटी चेक करेंगे मेयर, निगम हाउस की बैठक की तैयारी शुरु
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) के हाउस की बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। निगम हाउस की बैठक 20 फरवरी के बाद कभी भी हो सकती है। इसके लिए मेयर वनीत धीर ने सभी ब्रांचों के हेड से प्रपोजल बनाने के लिए कहा है। जिससे शहर में विकास कामों में कोई कमी न रहने पाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir Mayor) ने अफसरों को निर्देश दिया है कि बीएंडआर और ओएंडएम ब्रांच के इंजीनियर पार्षदों से मिलकर बात करें और उनके वार्ड में होने वाले विकास कामों को संबंध में प्रपोजल तैयार करें, जिससे आने वाले दिनों में शहर में विकास काम शुरू किए जा सके।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

विकास कामों का निरीक्षण करेंगे

इसे लेकर मेयर वनीत धीर ने आज अफसरों के साथ मीटिंग है। उन्होंने शहर में होने वाले विकास कामों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। मेयर वनीत धीर ने कहा है कि इसे लेकर वे विकास कामों का निरीक्षण करेंगे। आपको बता दें कि मेयर वनीत धीर की यह पहली हाउस मीटिंग है। इसे लेकर अफसरों के साथ साथ मेयर ने भी पूरी तैयारी की है।

Watch on Daily Samvad