Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पादरी की पत्नी से गैंगरेप, सिर पर हाथ रख किया बेहोश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर (Jalandhar) से सामने आ रही है। खबर है कि पादरी की पत्नी के साथ एक पादरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में श्री फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ जालंधर के ही एक पादरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया। पादरी की पत्नी ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ईसाई समाज से संबंध रखती हैं और अक्सर वह धार्मिक प्रचार के लिए वह पंजाब के विभिन्न जिलों में आती जाती रहती हैं। उनके साथ उनके पति और अन्य लोग भी होते हैं।

पीड़िता ने आरोपी से लेने से थे पैसे

जालंधर के पास्टर फैरिस मसीह उनके जानकार थे और उनके साथ वह जालंधर में प्रचार कर चुकी थी। जिसके चलते उनकी आपस में बातचीत होती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फैरिस से उन्होंने पैसे लेने थे। उक्त पैसा लेने के लिए वह जालंधर आईं थी। उसी दौरान उनके साथ आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।

फैरिस ने सिर पर हाथ रख किया बेहोश

पीड़ित ने बताया कि जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो फैरिस ने आशीर्वाद के तौर पर उनके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गईं। पीड़ित ने कहा- जब वह होश में आईं तो उनका शरीर दुख रहा था। जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है।

बता दे कि मामला पिछले साल जुलाई माह का है। वहीं पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी फारिस मसीह पुत्र तेज मसीह, परगट सिंह उर्फ जोसेफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और वीरबल निवासी जीसस विला, गार्डन कॉलोनी जालंधर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad