Skip to content

Maha Kumbh Mela: एंटी ड्रोन सिस्टम 24 घंटे अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार मॉनिटरिंग

Maha Kumbh Mela: एंटी ड्रोन सिस्टम 24 घंटे अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार मॉनिटरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, महाकुम्भनगर। Maha Kumbh Mela: महाकुम्भनगर में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) के पवित्र स्नान के लिए देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुरक्षा ऑपरेशन चतुर्भुज के जरिए की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देशों के अंतर्गत यह स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इसके अलावा आईसीसीसी की स्पेशल टीम भी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाती रही, जिसने टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए बेहद मजबूत सेफ्टी सर्किल बनाया। इसके जरिए मंगलवार की रात से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, अपराध नियंत्रण और क्राउड मैनेजमेंट के हर पहलू पर नजर रखी गई।

prayagraj mahakumbh
prayagraj mahakumbh

मेला के साथ पूरे शहर की निगरानी

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से पूरे मेला क्षेत्र के साथ साथ पूरे शहर की भी निगरानी की जा रही है। 2750 हाई-टेक कैमरों, एंटी-ड्रोन सिस्टम और विशेष सुरक्षा टीमों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि ड्रोन से एरियल सर्विलांस के माध्यम से 24 घंटे पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर आईसीसीसी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। इससे क्राउड मैनेजमेंट में बड़ी मदद मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन के जरिए पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

CM Yogi in Mahakumbh
CM Yogi in Mahakumbh

एंटी-ड्रोन सिस्टम रहा अलर्ट मोड में

महाकुम्भनगर में एंटी-ड्रोन सिस्टम अलर्ट मोड में है। किसी भी संदिग्ध उड़ान को रोकने और सुरक्षा चूक से बचने के लिए यह प्रणाली सक्रिय की गई है। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुनिश्चित किया गया कि कोई भी संदिग्ध ड्रोन संचालित न किया जाए। पूरी मुस्तैदी से इस पर नजर रखी गई और सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

Watch on Daily Samvad