Skip to content

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, करें चेक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज देशभर में बदलाव दिख रहा है और ज्‍यादातर शहरों में आज तेल की कीमतों में नरमी दिख रही है।

ह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 14 पैसे चढ़ा और 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 10 पैसे की गिरावट के साथ 94.77 रुपये लीटर तो डीजल 12 पैसे टूटकर 87.89 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 105.41 रुपये और डीजल 16 पैसे नीचे आकर 92.26 रुपये लीटर हो गया है।

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी थोड़ी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 75.18 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 71.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

Watch on Daily Samvad