Skip to content

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आए बदलाव का असर शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी खुदरा रेट पर भी दिख रहा है। आज यूपी और बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में तेल की खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 94.87 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 20 पैसे चढ़ा और 88.01 रुपये लीटर पहुंच गया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 6 पैसे गिरकर 94.73 रुपये और डीजल 6 पैसे टूटकर 87.86 रुपये लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 7 पैसे बढ़त के साथ 105.60 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 6 पैसे महंगा होकर 92.43 रुपये लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad