Skip to content

Punjab News: कांग्रेस के 6 पार्षदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जाने वजह

Punjab News: कांग्रेस के 6 पार्षदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर/बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) सक्रिय हो गई है। कांग्रेस ने पार्टी से गद्दारी करने वाले नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने 6 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि इन लोगों ने पार्टी से गद्दारी की और अंदरखाते आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी (Avtar Henry) ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने बठिंडा के 6 पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधि करने के मामले में निष्कासित कर दिया है। ये निष्काशन 5 साल के लिए लगाया गया है।

Avatar Henry
Avatar Henry

इन पार्षदों पर एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार अवतार हैनरी ने अपने आदेशों में कहा- इन पार्षदों पर बठिंडा नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के आरोप हैं। जिसके चलते पार्षद अनीता गोयल, सोनिया, ममता, किरण रानी, सुरेश कुमार और विक्रम क्रांति को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

अवतार हैनरी ने कहा- बीते दिनों उन्हें मेयर चुनाव के दौरान शिकायत मिली थी कि कुछ कांग्रेस के पार्षदों ने अपना वोट कांग्रेस को न देकर आप को दिया था। जिससे सीटें पूरी न होने के बाद भी आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा बठिंडा सीट पर कर लिया।

19 पार्षदों को कारण बताओं नोटिस

जिसके बाद शिकायत के आधार पर 19 पार्षदों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। जिसमें से 13 पार्षदों ने अपना कारण स्पष्ट किया और बाकी के 6 पार्षदों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके चलते उक्त पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

फिलहाल उन्हें 5 साल के लिए निष्कासित किया गया है। वहीं, इस सारे घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस आलाकमान के नेताओं को भी अवगत करवाया गया है।

Watch on Daily Samvad