Skip to content

Punjab News: पंजाब में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इमीग्रेशन दफ्तरों में छापे; FIR दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: बीते दिनों अमेरिका (America) द्वारा अवैध रूप से अमेरिका जाने वालों भारतीय के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था जिसके बाद हंगामा मच गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

दरअसल अमेरिका ने बड़ी मात्रा में अवैध प्रवासियों को वापिस अपने-अपने देश भेज दिया था। इसके बाद अब पंजाब (Punjab) ने पुलिस ने गैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

पुलिस ने सांझा ऑपरेशन में गुरदासपुर के गांव सठियाली के रहने वाले सूरज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुरदासपुर के धारीवाल में कृपा ओवरसीज इमिग्रेशन दफ्तर खोलकर ठगी कर रहा था।

दफ्तर को किया सीज

आरोपी के खिलाफ 6 फरवरी को गुरदासपुर के थाना में केस दर्ज किया था। उसके बाद अब आरोपी को काबू किया गया है। इसके साथ पुलिस आरोपी के दफ्तर से बरामद रिकार्ड डाटा को खंगाला रही है। इसके साथ ही दफ्तर को भी सीज कर दिया है।

Watch on Daily Samvad