Skip to content

Punjab News: सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ा फैसला, बंद रहेंगे बस स्टैंड

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.पी. आर. टी. सी. ठेका मजदूर यूनियन पंजाब ने 2 घंटे के बस स्टैंड बंद करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को सरकारी बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.पी. आर. टी. सी. ठेका मजदूर यूनियन पंजाब ने 19 तारीख को राज्य के सभी बस स्टैंड को 2 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

यूनियन का कहना है कि पंजाब में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन 8-10 महीने बीत जाने के बाद भी मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए पैसे जारी नहीं किए गए हैं जिसके चलते 19 फरवरी को 2 घंटे के बस स्टैंड बंद किए जाएंगे।

Watch on Daily Samvad