Skip to content

Punjab News: रिश्वत लेते हुए सिविल अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Punjab News: रिश्वत लेते हुए सिविल अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने आज सिविल सर्जन कार्यालय, गुरदासपुर में तैनात वार्ड अटेंडेंट रविंदरपाल सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला के गांव फुल्के के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

40,000 रुपये की रिश्वत मांगी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अपने चाचा के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन आरोपी ने प्रमाण पत्र जारी करवाने के बदले 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू लिया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना, 8 अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad