Skip to content

Punjab News: तेजाब पीड़ितों के लिए अच्छी खबर, मिलेगे वित्तीय सहायता

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि राज्य सरकार (Punjab Govt) ने एक अनूठी पहल करते हुए "पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024" को केवल महिलाओं तक सीमित न रखते हुए इसका लाभ अब तेजाब पीड़ित पुरुष और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इस योजना के तहत अब तेजाब पीड़ितों (Acid Victims) को 10,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) और उनकी पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल समाज में समानता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur

इसमें ट्रांसजेंडर पीड़ित भी शामिल

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता राशि बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस योजना के तहत अब तेजाब पीड़ितों की वित्तीय सहायता 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है। "पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2017" को लिंग-निरपेक्ष बनाते हुए, अब इसे "पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024" के नाम से जाना जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह योजना 20 जून 2017 को शुरू की गई थी, जिसके तहत केवल तेजाब पीड़ित महिलाओं को 8,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती थी। अब, पंजाब सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए इस योजना में पुरुष और ट्रांसजेंडर पीड़ितों को भी शामिल किया है।

पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी

मंत्री ने कहा कि यह योजना तेजाब पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और उनके जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय तेजाब पीड़ितों के लिए एक बड़ा कदम है, जो पंजाब सरकार की सामाजिक न्याय और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पीड़ितों को नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता मिलेगी। तेजाब पीड़ितों के लिए यह वित्तीय सहायता उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी।

Watch on Daily Samvad