Skip to content

Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, पढ़े पूरी खबर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार (Punjab Government) ने पंजाब के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 1746 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1889944005665755222?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1889944005665755222%7Ctwgr%5Ed46cdab906c1ee2f2f9d2ba909de82e145a8dfd6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjab.punjabkesari.in%2Fpunjab%2Fnews%2Fcm-maan-big-annoucement-2104618

भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कांस्टेबल पदों के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले सभी उम्मीदवार आवेदन शुरू होते ही पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2025 है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं पूर्व सैनिकों के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Watch on Daily Samvad