Skip to content

Punjab News: आम आदमी क्लीनिक में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के आम आदमी क्लीनिक (Aam Aadmi Clinic) में भीषण आग (Fire) लगने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, लुधियाना (Ludhiana) के छावनी मोहल्ला के आयुष्मान क्लिनिक में आग लगने की घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

क्लिनिक के डॉक्टर प्रशांत कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आग सुबह 5 बजे के करीब लगी थी जिसके बारे में इलाका निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया जिसमें फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया लग गई।

Fire broke out in Aam Aadmi Clinic in Ludhiana
Aam Aadmi Clinic in Ludhiana

सामान जलकर राख

मिली जानकारी के अनुसार क्लिनिक में इलेक्ट्रॉनिक का सामान फ्रिज, एयरकंडीशनर, पंखे, आर ओ फिल्टर, दवाईयां तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया।

उन्होंने बताया कि मामले संबंधी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मुलाजिम बलराज सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, आगे इसकी जांच की जा रही है।

Watch on Daily Samvad