Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो के नए मुखी नागेश्वर राव ने संभाला पद, भ्रष्टाचार के प्रति कोई लापरवाही न करने का संकल्प

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो के नए मुखी नागेश्वर राव ने संभाला पद, भ्रष्टाचार के प्रति कोई लापरवाही न करने का संकल्प
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अतिरिक्त निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) श्री जी. नागेश्वर राव (G. Nageswara Rao), आईपीएस, ने आज IPS नगर के विजिलेंस ब्यूरो भवन में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के मुख्य निदेशक के रूप में पद संभाला।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस मौके पर मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री राव ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कोई लापरवाही न बरतने की नीति को सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी तरीके से लागू किया जाएगा।

G. Nageswara Rao
G. Nageswara Rao

मामलों को तेजी और गहराई से निपटाया जाएगा

ब्यूरो के प्रशासन में दक्षता और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए नव-नियुक्त विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि सभी प्रकार के भ्रष्टाचार मामलों और विजिलेंस जांचों को पेशेवर तरीके से तेजी और गहराई से निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रिश्वतखोर आरोपियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए अदालतों में चल रहे सभी मामलों की सबूतों सहित कड़ी पैरवी की जाएगी। उन्होंने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन में चौकस रहने, अधिक सक्रिय होने और भ्रष्टाचार मामलों में किसी प्रकार का समझौता न करने के लिए भी प्रेरित किया।

Punjab Govt appoints G. Nageshwar Rao as Chief Director of Vigilance Bureau
G. Nageshwar Rao as Chief Director of Vigilance Bureau

कर्मचारी भ्रष्ट कार्य में पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा

कड़ी चेतावनी जारी करते हुए श्री राव ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को यदि किसी भ्रष्ट कार्य में शामिल पाया गया तो उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के अंत के लिए आम जनता की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक हों और इसे मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन नंबर पर या ईमेल के जरिए रिपोर्ट करने में सक्रिय रूप से सहयोग करें ताकि पारदर्शी और अधिक जवाबदेह प्रणाली में बेहतर योगदान दिया जा सके।

विजिलेंस गतिविधियों की मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए श्री राव ने 19 फरवरी को एस.ए.एस. नगर में ब्यूरो के मुख्य कार्यालय में विजिलेंस ब्यूरो के सभी एस.एस.पीज़ की एक बैठक बुलाई है, ताकि सभी लंबित मामलों और विजिलेंस जांचों की समीक्षा की जा सके।

Watch on Daily Samvad