Skip to content

Punjab News: स्कूलों के लिए जारी हो गए नए आर्डर, जल्दी कर ले ये काम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की 'अपार आई.डी.' (ऑटोमेटेड परमानैंट एकेडमिक अकाऊंट रजिस्ट्री) बनाने के काम की धीमी गति को लेकर शिक्षा विभाग (Education Department) ने कड़ा संज्ञान लिया है और स्कूलों को 2 दिन के भीतर इस काम को पूरा करने के निर्देश (Order) जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

डायरैक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजुकेशन, पंजाब द्वारा द्वारा इस सम्बन्ध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक जारी करते हुए इस काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है जिसके तहत स्कूलों में 'मैगा अपार दिवस' मनाया जाएगा।

मैगा अपार दिवस मनाने के निर्देश दिए

इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग को भारत सरकार द्वारा भी एक प त्र जारी किया गया है। विद्यार्थियों की 'अपार आई.डी.' बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए सभी स्कूलों को 10 और 11 फरवरी 2025 को 'तीसरा मैगा अपार दिवस' मनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कैलेंडर वर्ष के भीतर सभी छात्रों की 'अपार आई.डी.' पूरी तरह से बन जाए।

Watch on Daily Samvad