Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार जल्द ही 111 बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती करेगी: मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 111 बागवानी विकास अधिकारियों (एच.डी.ओज) की भर्ती को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल का उद्देश्य बागवानी क्षेत्र का समग्र विकास करना, किसानों को सहयोग देना और राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

पंजाब (Punjab) के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इन 111 बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक विवरण पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) को भेजे जाएं।

Mohinder-Bhagat
Mohinder-Bhagat

बागवानी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

मंत्री ने कहा कि बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती किसानों को तकनीकी दक्षता, आधुनिक खेती के अभ्यास और बेहतर सहायता सेवाएं प्रदान कर बागवानी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की भर्ती से राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन प्रशिक्षित पेशेवरों की मदद से किसानों को फसल प्रबंधन, जैविक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों में बेहतर सहायता मिलेगी, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी।

विकास और रोजगार

इसके अलावा, यह पहल विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने में भी सहायता करेगी और पूरे पंजाब में बागवानी गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहित करेगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि और बागवानी क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने तथा राज्य में सतत विकास और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Watch on Daily Samvad