Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

Punjab News: पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहितर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। एक्स-ग्रेसिया राशि में 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये की वृद्धि उनकी कुर्बानियों के प्रति राज्य सरकार के सम्मान और आभार को दर्शाती है।

10 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये तक

उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार की अपने सशस्त्र बलों की कुर्बानियों को मान्यता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब तक शहीद सैनिकों के 24 परिवारों को इस बढ़ी हुई वित्तीय सहायता का लाभ मिल चुका है।

मंत्री ने बताया कि एक्स-ग्रेसिया बढ़ाने के अलावा सरकार द्वारा कई अन्य कल्याणकारी उपाय भी लागू किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि को उनकी अक्षमता के आधार पर 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये तक करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों का उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक स्थिरता और सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने देश के लिए महान कुर्बानियां दी हैं।

Watch on Daily Samvad