Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस का ASI 40,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब पुलिस का ASI 40,000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को ईवीएस साउथ अमृतसर में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) गुरमीत कौर और उसके साथी हरप्रीत सिंह, जो कि एक व्यक्ति है, को 40,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

आज यहां इस मामले का खुलासा करते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को अमृतसर (Amritsar) जिले की तहसील बाबा बकाला के गांव वज़ीर भुल्लर के निवासी सिकंदर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उपरोक्त एएसआई द्वारा जांच किए जा रहे एक पुलिस केस में उसके (शिकायतकर्ता), उसके पिता और भाई के पक्ष में कार्रवाई करने के बदले 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

यह एएसआई पहले ही गूगल पे के जरिए उससे 10,000 रुपये ले चुकी थी और अब 40,000 रुपये की दूसरी किश्त की मांग कर रही थी।

BRIBE
BRIBE

विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की पुष्टि के बाद अमृतसर रेंज की विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त एएसआई के साथी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद उक्त आरोपी एएसआई को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad