Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत शुक्रवार को अमृतसर शहर के माल हल्का कोट खालसा में तैनात पटवारी (Patwari) रवि प्रकाश को 10,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर शहर के न्यू मोहनी पार्क निवासी परमजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

20,000 रुपये रिश्वत मांगी

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में पहुंचकर अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त पटवारी ने उसके कर्ज की राशि को दुरुस्त करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, क्योंकि माल रिकॉर्ड में असली कर्ज 9 लाख रुपये के बजाय गलती से 90 लाख रुपये दर्ज कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

आगे की जांच जारी

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और विजिलेंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर द्वारा इस मामले की आगे जांच जारी है।

Watch on Daily Samvad