Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले दो दिनों से पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। प्रदेश में तापमान 0.1 डिग्री बढ़ गया है। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही आज से मौसम बदलने की भी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

अब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। ऐसे में आज यानी 19 फरवरी और कल कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं राज्य में कुछ जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम विभाग ने लोगों को अंधेरे और तूफानी मौसम में पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा और फिर गिरकर 02 से 03 डिग्री पर आ जाएगा।

Watch on Daily Samvad