Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में अचानक बदला मौसम, छाए घने बादल; बारिश का अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम अचानक बदल गया है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के बड़े हिस्से में आज अचानक बादल छा गए। कई जगहों पर बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए एक और पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

इसके चलते अगले दो दिनों में दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले हफ्ते यानी सोमवार से उत्तर भारत का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

पिछले 24 से 48 घंटे बेहद अहम रहे

मौसम के लिहाज से पिछले 24 से 48 घंटे बेहद अहम रहे। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना है।

हल्की बारिश की संभावना

इसके साथ ही असम, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में हल्की बारिश की संभावना है। इन इलाकों में अगले 7 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी को उत्तरी मैदानी राज्यों और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Watch on Daily Samvad