Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: आज 26 फरवरी से शनिवार तक पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में मौसम बदल जाएगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बनी स्थिति

बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। हालाँकि यह सामान्य के करीब बना हुआ है।

इस अवधि के दौरान, मोहाली और पटियाला में औसत अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और कपूरथला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Watch on Daily Samvad