Skip to content

USA Deported Indians: अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीयों को लेकर आ रही दूसरी फ्लाइट, कल पहुंचेगी अमृतसर

USA Deported Indians: अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीयों को लेकर आ रही दूसरी फ्लाइट, कल पहुंचेगी अमृतसर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। USA Deported Indians: बीते दिनों अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने अवैध रूप से अमेरिका जाने वालों भारतीय के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

दरअसल अमेरिका ने बड़ी मात्रा में अवैध प्रवासियों को वापिस अपने-अपने देश भेज दिया था जिसके बाद हंगामा मच गया था। इसके बाद अब एक बार फिर से अमेरिका अवैध प्रवासियों को फिर से डिपोर्ट करने जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका द्वारा डिपोर्ट भारतीयों को लेकर दो और जहाज भारत आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 119 कल यानी 15 फरवरी को और दूसरी फ्लाइट 16 फरवरी को रात 10 बजे आएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 119 भारतीय कल अमृतसर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे, हालांकि कल की फ्लाइट से आने वाले भारतीयों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिका से 119 भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरी उड़ान कल आएगी। यह फ्लाइट रात करीब 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। जानकारी मिली है कि सबसे ज्यादा 67 प्रवासी पंजाब से हैं।

Watch on Daily Samvad