Skip to content

Weather Today: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab Weather) में आज अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि आज पंजाब (Punjab) में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब में शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शनिवार सुबह पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

Weather Update
Weather Update

तापमान में गिरावट

जिसके बाद दिनभर ज्यादातर बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब का दिन का तापमान 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य, कई ट्रेने और फ्लाइट रद्द
दिल्ली में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य, कई ट्रेने और फ्लाइट रद्द

पश्चिमी विक्षोभ

सोमवार, 3 फरवरी, से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ये फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।

Fog
Fog

जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी महीने में पंजाब में 20.9 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि पूरे महीने में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी 8.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Watch on Daily Samvad