Skip to content

Weather Update: पंजाब के कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जाने वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव के बाद पंजाब (Punjab) में आज भी बारिश (Rain) को लेकर चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है, समय कल 1 मार्च से बदला जाएगा। पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अबोहर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी सामान्य से कम रहेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। आज भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम रहेगा। लेकिन 24 घंटे बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। आज के बाद पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 1 और 3 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 16 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

Watch on Daily Samvad