Skip to content

Aaj ka Panchang: आज रोहिणी व्रत, व्रत रख कर करें पूजा; पढ़ें पंचांग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 06 March 2025: आज 06 मार्च है। गुरुवार (Thursday) का दिन है। फाल्गुन माह के सप्तमी पक्ष की तृतीया तिथि आज यानी 06 मार्च को है। आज रोहिणी व्रत किया जा रहा है। जिस दिन सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र प्रबल होता है। उसी दिन यह व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत को करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति होती है। फाल्गुन की सप्तमी तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज के दिन (06 March Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग, जो इस प्रकार हैं।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 06 March 2025)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 24 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 01 बजकर 37 मिनट पर

वार - गुरुवार

ऋतु - वसंत

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 22 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

Puja Path
Puja Path

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 28 मिनट तक

दिशा शूल - दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन