Skip to content

Bomb Threat: Air India की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बीच रास्ते ही वापिस लौटा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bomb Threat: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुंबई (Mumbai) से न्यूयॉर्क (New York) जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया।

विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि अब तक जांच में कुछ सामने नहीं आया है।